Happy Lohri 2024 :- पंजाब में कैसे मनाई जाती है लोहड़ी, क्या है इस महान पर्व की मान्यता ? जानिए इस त्यौहार के पीछे का इतिहास।

Neha Gurung

Happy Lohri 2024 

Happy Lohri 2024 :- आप सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभ कामनाएँ। जैसा कि आप सभी को पता ही है कि हम नए वर्ष में दाखिल हो चुके इस तरह से अब नए वर्ष में हम और भी उत्साह और जोश से सभी तयोहार का आनंद उठाएंगे। जैसे कि आप सभी को पता ही है कि हर वर्ष 13 जनवरी को शुभ त्यौहार यानी लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। लोहड़ी एक ऐसा त्यौहार है जो सभी मिल कर मनाते है। यह त्यौहार सिख पंजाबी समुदाय में बड़े ही प्रेम और श्रद्धा मन से मनाया जाता है। आप सभी को बता दे कि लोहड़ी का त्यौहार मकर सक्रांति के एक दिन पहले आता है।

Happy Lohri 2024 : Importance History 

आप सभी को बता दे कि वैसाखी का त्यौहार और लोहड़ी का त्यौहार में एक ख़ास सम्भन्ध है। दोनों ही फसल और अपने मौसम के लिए जाने जाते है। दोनों ही त्यौहार सिख समुदाय में मनाये जाते है। अगर हम इस त्यौहार के इतिहास की बात करे तो इस त्यौहार के पीछे कई इतिहास की बातें सुनने को मिलते है। वही एक इतिहास यह भी कहा जाता है कि अकबर के समय में दूल्हा भट्टी नाम का पंजाब प्रान्त का सरदार हुआ करता था।

Don 3 Movie में रणवीर सिंह के साथ विलन के किरादर में नज़र आ सकते है इमरान हाश्मी। पढ़िए पूरी खबर।

जब दूल्हा भट्टी को पता लगा कि संदलबार यानी कि (अभी के समय में पाकिस्तान) में लड़कियों की बाज़ारी होती है। तब उस समय दूल्हा भट्टी ने इस बाज़ारी का विरोध किया और लड़कियों का सहारा बने और उन्होंने लड़कियों को इस से बाहर निकाला और सभी लड़कियों की शादी करवाई। तभी से लोग इस दिन से लोहड़ी का शुभ पर्व मनाते है।

Happy Lohri 2024 :- पंजाब में कैसे मनाई जाती है लोहड़ी, क्या है इस महान पर्व की मान्यता ? जानिए इस त्यौहार के पीछे का इतिहास।

Happy Lohri 2024 : Celebrations 

आप सभी को बता दे कि लोहरी का त्यौहार सिख धर्म में बड़ा ही महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। इस दिन लोग बड़े ही खुश नज़र आते है। पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। लोग इस दिन सुबह उठते है और नहा के नए नए वस्त्र का ग्रहण करते है। इस दिन बच्चे आदि सब मौज मस्ती में होते है। इस दिन बच्चे, बूढ़े और जवान सभी रल मिल कर इस त्यौहार का आनंद मानते है। इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों के घर जाते है। सभी एक दूसरे को लोहड़ी की शुभ कामनाएँ देते है। सभी एक साथ मिल कर गपशप करते है।

इस के इलावा बच्चो के स्कूलों में भी लोहड़ी का शुभ त्यौहार मनाते है। स्कूलों के इलावा ऑफिस हो या कई बाहर सभी एक दूसरे को लोहड़ी की बधाइयाँ देते है और सब एक साथ बैठ कर शाम होने का इंतज़ार करते है। आप सभी को बता दे कि शाम के समय इस विशेष लोहड़ी का त्यौहार का आरम्भ किया जाता है।

शाम के समय में सभी लोग मिल कर लकड़ो को इकठ्ठा कर आग जलाते है और साथ ही में सब गोल दायरे में बैठ कर आग में मूंगफली, रबड़ी, ग़ज़्ज़क और काफी चीज़ें जलती हुई आग में डालते है। सभी आग के पास बैठ कर मूंगफली और ग़ज़्ज़क आदि खाते है और बड़े ही अच्छे तरीके से इस महान पर्व का आनंद उठाते है। इस दिन सभी स्त्री मिल कर गिद्दा आदि डालती है। इस दिन की शाम को ढोल शहनाइयां आदि सब का इंतज़ाम होता है। गबरू जवान लड़के भंगड़ा आदि डालते है। यह शाम देखने लायक होती है।

Happy Lohri 2024 :- पंजाब में कैसे मनाई जाती है लोहड़ी, क्या है इस महान पर्व की मान्यता ? जानिए इस त्यौहार के पीछे का इतिहास।

Salaar Box Office Collection Day 20: सालार मूवी ने किया 400 करोड़ का आंकड़ा पार, जानिए कितनी कमाई की।

इस दिन बच्चे सभी घरो में जा कर लोहड़ी मांगते है और “लोहड़ी नी लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी, खोल माई कुंडा, जीवे तेरा मुंडा” इस गीत का बार बार उच्चारण करते है। इस दिन तो बच्चे बड़े खुश नज़र आते है। सब से ज़्यादा बच्चो में इस त्यौहार को ले कर ख़ुशी दिखती है। इस दिन लोग सभी अपने परिवार के साथ मिल कर गुरूद्वारे जाते है। गुरूद्वारे में वह माथा टेकते है। गुरूद्वारे में लंगरों की सेवा करते है। इस महान पर्व के दिन गुरूद्वारे में भक्तो की काफी भीड़ भी देख ने को मिलती है।

Share This Article
Leave a comment